बिहार में लोड की 30 फीसदी भी बिजली खपत की तो मिलेगा प्रति यूनिट 10 पैसे इंसेंटिव, उपभोक्ताओं को होगा फायदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2021 9:08 PM

विज्ञापन

कनेक्शन के समय लिये गये लोड (किलोवाट) की 30 फीसदी तक भी बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी प्रति यूनिट 10 पैसे की इंसेंटिव (प्रोत्साहन) देगी.

विज्ञापन

पटना. कनेक्शन के समय लिये गये लोड (किलोवाट) की 30 फीसदी तक भी बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी प्रति यूनिट 10 पैसे की इंसेंटिव (प्रोत्साहन) देगी. कंपनी ने यह प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग को सौंपा है, जिसे मंजूरी के बाद लागू किया जायेगा.

मिली जानकारी के मुताबिक उपभोक्ता कनेक्शन के समय तय लोड लेते हैं. लेकिन, खास कर हाइटेंशन कनेक्शन के मामले में लोड के अनुसार बिजली की खपत नहीं हो पाती. कंपनी का पहले से प्रावधान है कि लोड के अनुसार आधी (50 फीसदी) बिजली खपत करने पर भी उपभोक्ता को इंसेंटिव दी जायेगी. लेकिन, अब इस प्रावधान में बदलाव करते हुए इसे आधी के बदले एक तिहाई कर दिया गया है.

हाइटेंशन के उपभोक्ता लोड के अनुसार 30 फीसदी भी बिजली खपत करेंगे तो उन्हें इंसेंटिव दी जायेगी. इंसेंटिव के तौर पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10 पैसे दी जायेगी. एचटी श्रेणी के उपभोक्ताओं का कनेक्शन न्यूनतम 65 किलोवाट का होता है.

कंपनी की ओर से दिये गये इस प्रस्ताव का लाभ इस श्रेणी के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा. उपभोक्ता अधिक से अधिक बिजली खपत के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिसका लाभ उपभोक्ताओं के साथ ही कंपनी को भी होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन