नवादा में पति ने की पत्नी हत्या, महिला का भाई बोला- बहन करती थी अवैध संबंध का विरोध

महिला के भाई बिरजू चौधरी ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि उसकी बहन रंजू की उसके पति उमेश चौधरी ने ही मार डाला है. हत्या के बाद सभी ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं. मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है.
नवादा. जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला. घटना के बाद महिला के ससुराल वाले फरार हो गये हैं. सूचना मिलने के बाद लड़की के मायके वाले पहुंचे. महिला के भाई बिरजू चौधरी ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि उसकी बहन रंजू की उसके पति उमेश चौधरी ने ही मार डाला है. हत्या के बाद सभी ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं. मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है.
घटना के संबंध में रंजू देवी के भाई बिरजू चौधरी ने कहा कि उसके जीजा का एक लड़की से अवैध संबंध है. उसकी बहन विरोध करती थी तो उसके साथ पिटाई की जाती थी. अंत में उसके जीजा ने रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी और वे फरार हो गये. ससुराल के अन्य लोग भी इस हत्या में शामिल हैं. बताया जाता है कि मृतक महिला रंजू आंगनबाड़ी सहायिका थी. वह अपने बच्चों के साथ नवादा में किराए के मकान में रहती थी. इसी बीच पति के साथ उसका विवाद शुरू हुआ.
वहीं इस पूरे मामले पर नारदीगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है. मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. सभी बिंदु पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. मौत की घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं. भाई की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




