ePaper

होली की हुड़दंग: बेतिया में DJ पर गाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, इलाके में तनाव

Updated at : 09 Mar 2023 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
होली की हुड़दंग: बेतिया में DJ पर गाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, इलाके में तनाव

होली की रात बेतिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट की सूचना है. इस घटना के बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है. फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है.

विज्ञापन

बेतिया. होली की रात बेतिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट की सूचना है. इस घटना के बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है. फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है.

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर की हैं. जहां होली खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची. फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है.

असामाजिक तत्व आपस में भिड़े

घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. होली के दिन युवाओं की टोली मस्जिद की तरफ से डीजे बजाते हुए जा रहे थे. इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व आपस में भिड़ गये. जिसके बाद झड़प शुरू हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग घायल हुए हैं. इस झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है.

पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेजा गया

वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया है. पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है. इधर, इस घटना को लेकर बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल गांव की स्थिति काबू में है पुलिस की टीम अभी भी इलाके में कैंप कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन