आरा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जीजा-साला दोनों की मौत, एक अन्य घायल

Updated at : 12 Dec 2022 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
आरा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जीजा-साला दोनों की मौत, एक अन्य घायल

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार के पास की है.

विज्ञापन

आरा. भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार के पास की है. आनन-फानन में तीनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ऑटो चालक को तलाश जारी

जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने बाइक सवार तीन को रौंद डाला. इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों रिश्ते में जीजा और साला बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. फिलहाल पुलिस हादसे के बाद फरार हुए ऑटो चालक को तलाश कर रही है.

बहन नेहा के ससुराल आया था रोशन

मृतकों की पहचान बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव निवासी बालेश्वर सिंह और भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अहपुरा गांव निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रोशन सिंह तीन दिन पहले किसी काम से बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव में अपनी बहन नेहा के ससुराल गया था. सुबह जब वह अपने जीजा के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था. उसी दौरान दुल्हीनगंज बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे दो की मौत और एक जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन