चक्र एप पर अपलोड हो रहा है बिहार के अपराधियों का इतिहास, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Updated at : 15 Mar 2021 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
चक्र एप पर अपलोड हो रहा है बिहार के अपराधियों का इतिहास, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

अब एक क्लिक पर अपराधियों का इतिहास सामने आ जायेगा. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ‘चक्र’ एप का निर्माण किया जा रहा है.

विज्ञापन

पटना. अब एक क्लिक पर अपराधियों का इतिहास सामने आ जायेगा. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ‘चक्र’ एप का निर्माण किया जा रहा है.

एप पर सभी अपराधियों के अपराध, थानों में दर्ज प्राथमिकी,अपराध का इतिहास व किस कांड में कितनी बार जेल हुआ है. इसको लेकर सभी अपराधियों की जानकारी रहेगी.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी जिलों को इसका निर्देश दिया गया है कि जेल में आने वाले अपराधियों का डेटा तैयार करेंगे. इसके बाद इसे चक्र एप पर अपलोड करें.

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि एप पर जिलों में अपराधियों का डेटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिया गया है.

मुख्यालय इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है. सभी जिलों का डेटा अपलोड करने के बाद इसे ऑनलाइन कर दिया जायेगा. इससे पुलिस सहित आम लोगों को जानकारी मिलेगी.

पुलिस को इससे अपराध कंट्रोल करने में सुविधा होगा. इससे अपराधी सभी थानों से आसानी से ट्रेस हो सकेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन