ePaper

हिमेश रेशमिया ने मौका देकर बदल दी सिंगर अमरजीत जयकर की किस्मत, अब 'पसूरी' का भोजपुरी वर्जन हुआ वायरल

Updated at : 29 Apr 2023 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
हिमेश रेशमिया ने मौका देकर बदल दी सिंगर अमरजीत जयकर की किस्मत, अब 'पसूरी' का भोजपुरी वर्जन हुआ वायरल

‍Bhojpuri News: हिमेश रेशमिया से ब्रेक मिलने के बाद सिंगर अमरजीत जयकर की किस्मत बदल गयी. उनका गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. एक बार फिर से गायक का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार सिंगर ने पसूरी गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया है.

विज्ञापन

Bhojpuri News: हिमेश रेशमिया से ब्रेक मिलने के बाद सिंगर अमरजीत जयकर की किस्मत बदल गयी. उनका गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. एक बार फिर से गायक का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार सिंगर ने पसूरी गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया है. गायक कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए है. खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, पवन सिंह और राकेश मिश्रा जैसे गायकों ने पहले हिन्दी गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया था. इन गानों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था. अब इंटरनेट सेंसेशन अमरजीत जयकर ने पसूरी गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया है.

दर्शकों को गाना आ रहा पसंद

अमरजीत जयकर का नया गाना छाया हुआ है. यह दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सिंगर अली सेठी और शाए गिल का पसूरी गाना काफी ज्यादा फेमश हुआ था. अब इसका भोजपुरी वर्जन भी खूब वायरल हो रहा है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अमरजीत जयकर को सबसे गायक हिमेश रशेमिया ने मौका दिया था. गाना ‘तेरी आशिकी ने मारा 2.0’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.

Also Read: बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड


ट्विटर पर शेयर किया गाना

गायक ने अपने नए गाने को ट्विटर पर शेयर किया है. इस गाने को अमरजीत ने बड़े ही खूबसूरती के साथ गाया है. उनके वीडियो पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. गाने के रिलीज होने के बाद लोगों का कहना है कि सिंगर की आवाज भोजपुरी की शान बढ़ाने वाली है. लोग गायक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे है. लाइम लाइट में आने के बाद सोशल मीडिया पर गायक के गाने की खूब चर्चा हो रही है. सोनू निगम ने भी इनके गाने की तारीफ की थी.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार में फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों का भी होगा सर्वे, सरकार को क्यों पड़ी इसकी जरूरत, जानिए..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन