बिहार: हेडमास्टर के बुलाते ही सिहर जाती थीं मासूम बच्चियां, हैरान करने वाला खुलासा हुआ तो लोगों ने जमकर धुना

बिहार के सारण जिले में अमनौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने घर से बुलाकर बंधक बनाया और जमकर पीटा. हेडमास्टर अपने स्कूल की कक्षा 4 की छात्राओं के साथ गंदे काम करता था. उसकी पोल बच्चियों ने ही खोल दी. जानिए पूरा मामला...
सारण: अमनौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के प्रधानाध्यापक ने अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर गुरू- शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में पढ़ने वाली चौथी क्लास की 4 छात्राओं के साथ दुष्कर्म का कोशिश करने का संगीन आरोप है. मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी प्रधानाध्यापक को उनके घर से बुलाकर स्कूल में बंधक बना लिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी.
घटना की सूचना होने पर अमनौर बीडीओ, भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंच प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के पास से लेकर भेल्दी थाने आई जहां उनका इलाज किया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के प्रधानाध्यापक भेल्दी थाने के सोनहो निवासी कुमार आनंद बिहारी अपने स्कूल के चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी लगातार कर रहे थे. शुक्रवार को भी उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. उनके इस कृत्य से घबराई एक छात्रा कांपते हुए स्कूल में ही पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षिका से जाकर पूरी आपबीती सुनाई.
महिला शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक से पूछना चाहा इस पर उन्होंने गोल मटोल जवाब देकर मामले को दबाने की कोशिश किया मगर महिला शिक्षिका ने मामले को उजागर करने के लिए मासूम छात्रा को उसके घर भेज दिया. छात्रा हिम्मत करके अपने घर पर पूरी आपबीती सुनायी. जिसके बाद तो स्कूल की कई छात्राओं ने एक-एक करके आरोपी प्रधानाध्यापक पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को बताने लगी. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये.
Also Read: बिहार का मौसम फिर बदलेगा, आज इन जिलों में होगी आंधी व बारिश तो गर्मी बढ़ने को लेकर भी आयी बड़ी जानकारी…
घटना को भांपते हुए मौके से प्रधानाध्यापक अपने घर चला गया. ग्रामीण वहां पहुंचकर बलपूर्वक आरोपी प्रधानाध्यापक को स्कूल में लाये और स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को थाने ले आई. पुलिस इलाज के लिए गरखा सीएससी ले गयी. पुलिस अपने हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में भेल्दी थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही थी.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




