चौकीदार की अचानक मौत से बिदुपुर थाने में शोक, पुलिसकर्मियों ने निकाली शवयात्रा
चौकीदार की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
बिदुपुर थाने में पदस्थापित चौकीदार बलिराम महतो का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी शवयात्रा में शामिल हुए.
Chowkidar Death: बिदुपुर थाने पर पदस्थापित चौकीदार बलिराम महतो उर्फ बल्ली की बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी.

थाना प्रभारी व जवानों ने दी श्रद्धांजलि
बलिराम महतो की मौत की सूचना मिलने के बाद बिदुपुर थाना प्रभारी रवि प्रकाश एवं पुलिस जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद बिदुपुर थाने से ही शवयात्रा निकाली गयी.
पुलिसकर्मियों ने दिया चौकीदार को कंधा
शवयात्रा के दौरान थाना प्रभारी रवि प्रकाश एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने चौकीदार बलिराम महतो के शव को कंधा दिया. इसके बाद शव को गंगा घाट ले जाया गया. थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि बलिराम महतो की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शवयात्रा में शामिल होकर शव को गंगा घाट तक पहुंचाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए