हाजीपुर के सांची पट्टी में पीएनजी की मेन लाइन का काम पूरा, अब घर-घर कनेक्शन देने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

पाइप लाइन का निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के सांची पट्टी क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की मेन लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है. अब क्षेत्र के परिवारों को PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है.

विज्ञापन

PNG Connection: जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के विस्तार के तहत हाजीपुर के सांची पट्टी क्षेत्र में पीएनजी की मेन लाइन में पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. अब क्षेत्र के इच्छुक परिवारों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है.

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति मुनेश कुमार ने सांची पट्टी में आईओसीएल द्वारा अधिकृत एजेंसी के माध्यम से किये जा रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी से कार्य की प्रगति की जानकारी ली गयी.

मेन लाइन का काम पूरा, जल्द शुरू होगा पंजीयन

अधिकृत एजेंसी ने बताया कि मेन लाइन में पाइप लगाने का काम पूरा हो चुका है. अब शीघ्र ही इच्छुक उपभोक्ताओं का ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन कर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा.

इसके लिए नगर परिषद, हाजीपुर एवं आईओसीएल की अधिकृत एजेंसी की संयुक्त टीम घर-घर जाकर लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी. साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं का पंजीयन भी किया जायेगा.

पीएनजी विस्तार की नियमित मॉनिटरिंग

पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के अभियान की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रगति की समीक्षा की जा रही है. जिला पदाधिकारी ने उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है, जहां पीएनजी की आपूर्ति पहले से शुरू हो चुकी है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने गैस मीटर को समय पर रिचार्ज कराकर चालू रखने की अपील की है, ताकि पीएनजी सेवा का निर्बाध लाभ मिलता रहे.

सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ईंधन का विकल्प

जिला पदाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि पाइप्ड नेचुरल गैस सुरक्षित, सुलभ एवं पर्यावरण के अनुकूल ईंधन विकल्प है. जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, वहां अधिक से अधिक परिवार पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन