हाजीपुर रोजगार कैंप में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, साक्षात्कार के बाद 34 का हुआ चयन
रोजगार कैंप में लोग | Prabhat Khabar Network
जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित रोजगार कैंप में न्यू जील फैशन प्राइवेट लिमिटेड ने 34 युवाओं का चयन एसएमओ पद के लिए किया. इस कैंप में युवाओं को करियर और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया.
Employment Camp: जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा शुक्रवार को रूडसेट में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया. रोजगार कैंप में न्यू जील फैशन प्राइवेट लिमिटेड, हाजीपुर की ओर से एसएमओ पद पर युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया. कंपनी ने कुल 100 रिक्तियों की जानकारी दी थी. रोजगार कैंप में शामिल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद कुल 34 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.
साक्षात्कार के बाद हुआ अभ्यर्थियों का चयन
कंपनी के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य की प्रकृति, वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल तथा रोजगार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी. भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया और उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया.
युवाओं को करियर और रोजगार का दिया मार्गदर्शन
जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने रोजगार कैंप में उपस्थित युवाओं को करियर एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाती हैं. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से जिला नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.
कौशल विकास योजनाओं की दी गयी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जिला कौशल प्रबंधक दिनेश कुमार ने जिला नियोजनालय के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, स्किल इंडिया कम्पटीशन 2026-27, टूल कीट एवं स्टडी कीट योजना सहित विभिन्न कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं के संबंध में अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए