गंगा-गंडक के घटते जलस्तर के बीच वैशाली में 2.98 लाख लोग प्रभावित, 242 नावों के सहारे कर रहे आवाजाही, जानें कितने गांवों में अभी भी मंडरा रहा खतरा

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोगों को पशु चारा वितरण करते शिविर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में गंगा और गंडक नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन बाढ़ का असर अभी जारी है. 6 प्रखंडों के 87 गांवों में 2.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनके लिए 242 नावों के सहारे राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

विज्ञापन

Hajipur Flood Update : वैशाली में गंगा और गंडक नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है, लेकिन बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. जिले के कई प्रखंडों और गांवों में लोगों की आवाजाही से लेकर राहत और स्वास्थ्य सुविधाओं तक के लिए प्रशासन की व्यवस्था जारी है. जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में अब तक करीब 2,98,800 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

6 प्रखंडों के 87 गांव बाढ़ की चपेट में

जिले के 6 प्रखंडों की 32 पंचायतों के 87 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इसके अलावा 2 नगर परिषदों के 14 वार्ड भी बाढ़ की स्थिति से प्रभावित बताए गए हैं. प्रभावित लोगों के आवागमन और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिले में कुल 242 नावों का परिचालन किया जा रहा है.

इनमें 1 मोटर बोट, 7 सरकारी नाव और 234 निजी नाव शामिल हैं. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रखा गया है.

बाढ़ प्रभावित लोगों को पशु चारा वितरण करते तथा मेडिकल शिविर व नदी का जलस्तर | Prabhat Khabar Network
नदी का घटा जलस्तर

राहत सामग्री का वितरण जारी

बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक 44,765 पॉलिथीन शीट, 18,680 ड्राई राशन पैकेट और 1,380 फूड पैकेट वितरित किए जा चुके हैं. प्रभावित लोगों के लिए जिले में 26 सामुदायिक रसोई भी संचालित की जा रही हैं.

सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि राहत सामग्री के वितरण के जरिए बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

हाजीपुर: महुआ में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा अचानक गायब, पिता ने गांव के युवक पर आशंका

23 स्वास्थ्य शिविरों में 2,591 लोगों का इलाज

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 23 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में अब तक कुल 2,591 लोगों का उपचार किया गया है.

जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए 11,415 हैलोजन टैबलेट वितरित की गयी हैं. इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में 463 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है.

बाढ़ प्रभावित लोगों को पशु चारा वितरण करते तथा मेडिकल शिविर व नदी का जलस्तर | Prabhat Khabar Network
बाढ़ प्रभावित लोगों को पशु चारा वितरण करते तथा मेडिकल शिविर

पशुओं के लिए भी स्वास्थ्य और चारे की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल के लिए 14 पशु चिकित्सा शिविर संचालित हैं. इन शिविरों में अब तक 689 पशुओं का उपचार किया गया है.

हाजीपुर: वर्षों पुराने मुकदमों से आज मिलेगी मुक्ति, 35,259 मामलों के लिए 30 बेंच गठित; जानें लोक अदालत में कैसे होगा तुरंत समझौता

पशुपालकों के बीच 79,186 किलोग्राम पशु चारा भी वितरित किया जा चुका है. इससे बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था में मदद मिल रही है.

24 घंटे बाढ़ की निगरानी

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है. राहत एवं बचाव कार्यों के साथ तटबंधों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है.

इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी निगरानी की जा रही है. जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन की ओर से राहत, बचाव और जरूरी सेवाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है.

हाजीपुर में चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को DM का अल्टीमेटम, 7 दिन में नहीं किया यह काम तो हाथ से जाएगी नौकरी!

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन