हाजीपुर: महुआ में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा अचानक गायब, पिता ने गांव के युवक पर आशंका

Updated:
विज्ञापन

महुआ थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआ में ट्यूशन के लिए घर से निकली एक 16 वर्षीय छात्रा अचानक लापता हो गई. परिजनों ने चिंता जताते हुए दो लोगों पर शादी का झांसा देकर अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Hajipur Mahua Girl Missing : हाजीपुर के महुआ में रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा जब देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी. परिवार ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की. तीन-चार दिनों तक रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.

विज्ञापन

मामला महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. छात्रा के पिता ने महुआ थाना में लिखित आवेदन देकर डगरू गांव के एक युवक समेत दो लोगों पर शादी का झांसा देकर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्यूशन के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची. काफी समय बीतने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने तीन-चार दिनों तक अपने स्तर से छात्रा को कई जगहों पर खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद छात्रा के पिता ने महुआ थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

दो लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप

पुलिस को दिए आवेदन में छात्रा के पिता ने डगरू गांव के एक युवक समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि दोनों ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए.

आवेदन मिलने के बाद महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.

छात्रा की बरामदगी में जुटी पुलिस

पुलिस छात्रा की बरामदगी के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नामजद लोगों से जुड़े संभावित ठिकानों और घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

इधर, छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं. परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी.

हाजीपुर में साधु के वेश में घूम रहे सनकी का आतंक, राहगीरों को धमकाने के बाद युवक के पेट में घोंपा चाकू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन