हाजीपुर में चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को DM का अल्टीमेटम, 7 दिन में नहीं किया यह काम तो हाथ से जाएगी नौकरी!

Updated:
विज्ञापन

वर्षा सिंह, डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला प्रशासन हाजीपुर ने महिला पर्यवेक्षिका के पद पर चयनित 13 अभ्यर्थियों को नियोजन-पत्र लेने का अंतिम अवसर दिया है. तय समय सीमा, यानी 7 दिनों के भीतर पत्र प्राप्त न करने पर उनका चयन नियमानुसार रद्द कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

DM Ultimatum : हाजीपुर में नौकरी के लिए चयनित होने के बाद भी अब तक नियोजन-पत्र नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने अंतिम अवसर दिया है. संविदा आधारित महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अंतिम रूप से चयनित 13 अभ्यर्थियों को सात दिनों के भीतर अपना नियोजन-पत्र प्राप्त करना होगा. निर्धारित अवधि में पत्र नहीं लेने पर प्रशासन की ओर से उनके चयन को नियमानुसार रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जारी सूचना में कहा गया है कि सभी 13 चयनित अभ्यर्थियों को सूचना प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के अंदर जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस हाजीपुर से अपना नियोजन-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है.

7 दिन में पत्र नहीं लिया तो नौकरी में रुचि नहीं मानी जाएगी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सात दिनों की अवधि में नियोजन-पत्र प्राप्त नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को नियोजन के लिए इच्छुक नहीं माना जाएगा. इसके बाद उनके चयन को नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

हाजीपुर : वर्षों पुराने मुकदमों से आज मिलेगी मुक्ति, 35,259 मामलों के लिए 30 बेंच गठित; जानें लोक अदालत में कैसे होगा तुरंत समझौता

यह कार्रवाई निदेशक आईसीडीएस, बिहार के पत्र के आलोक में की जा रही है. सीधी भर्ती के माध्यम से संविदा आधारित महिला पर्यवेक्षिका के कुल 42 रिक्त पदों पर नियोजन के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 जुलाई 2026 को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी.

अब तक 13 अभ्यर्थियों ने नहीं लिया नियोजन-पत्र

प्रकाशित चयन सूची में शामिल 13 अभ्यर्थियों ने अब तक अपना नियोजन-पत्र प्राप्त नहीं किया है. प्रशासन ने इन्हीं अभ्यर्थियों को अब अंतिम अवसर दिया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर पत्र नहीं लेने पर आगे उनके चयन पर कार्रवाई की जाएगी.

नियोजन-पत्र प्राप्त नहीं करने वाले अभ्यर्थियों में पूजा कुमारी, बिंदिया रानी, निधि चन्द्रा, मुस्कान निराला, किरण कुमारी, निक्की कुमारी, पुजा कुमारी, शगूफा तब्बसुम, अनिशा कुमारी, चन्दा कुमारी, स्वाति कुमारी, नेहा कुमारी और नीतु कुमारी शामिल हैं.

प्रशासन ने समय पर पत्र लेने की अपील की

जिला प्रशासन ने सभी 13 चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सूचना प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस हाजीपुर से अपना नियोजन-पत्र प्राप्त कर लें.

प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नियोजन-पत्र नहीं लेने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों के चयन को नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है. इसलिए चयनित अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर नियोजन-पत्र प्राप्त करना होगा.

हाजीपुर: महुआ में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा अचानक गायब, पिता ने गांव के युवक पर आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन