महुआ में आधी रात ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरातफरी

Author Dileep kumar|Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में लगी आग | Prabhat Khabar Network

महुआ थाना के पास ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल की। जानें पूरी घटना की जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना के पास ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसकी सूचना मिलते ही विभाग द्वारा टाउन टू फीडर को बंद किया गया. तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. मंगलवार की रात्रि 12 बजे के करीब थाना के पास लगी 200 केवी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी. आग लगते ही मुहल्लेवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल इसकी सूचना जेई सुशांत कुमार को दी गयी. सूचना मिलते ही अभियंता ने लाइन कटवा दी. तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. इस दौरान थाना के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गयी. रात्रि में ही विधुत कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर को ठीक कर पुनः एक घंटे बाद लाइन चालू करा दी गयी. अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लग लगा है, जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन