hajipur news शहर में ट्रैफिक बदलाव का नहीं हो रहा पालन, लगा भीषण जाम

Published by : SHEKHAR SHUKLA Updated At : 29 Sep 2025 7:08 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर में नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गयी थी. इसके तहत शहर के अंदर चार चक्का व तीन चक्का वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था

विज्ञापन

हाजीपुर. दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर में नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गयी थी. इसके तहत शहर के अंदर चार चक्का व तीन चक्का वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था. ये व्यवस्था 27 सितंबर से लागू की गई थी. लेकिन शहर की सड़कों पर ये व्यवस्था नहीं दिख रही है. इसी कारण सोमवार की शाम शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही. शहर के राजेंद्र चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, गुदरी रोड सहित अन्य जगहों पर भीषण जाम में लोग घंटों फंसे रहे. राजेंद्र चौक से गुदरी रोड एवं राजेंद्र चौक से गांधी चौक के बीच चार चक्का वाहन घंटों फंसी रही. जाम इस कदर लगा था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था. मालूम हो कि दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था. पूजा के दौरान शहर में जाम की समस्या न हो इसके लिए राजेंद्र चौक से गुदरी रोड, गांधी चौक से राजेंद्र चौक, राजेंद्र चौक से सुभाष चौक सहित अन्य कई जगहों पर चार चक्का एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. साथ ही पूजा के दौरान जाम की समस्या न हो इसके लिए हर चौक पर ट्रैफिक पुलिस के साथ पुलिस पदाधिकारियों को तैनाती की गयी थी. मगर इसके बाद ही शहर के अधिकांश जगहों पर भीषण जाम लगा रहा है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन