जज ने किया न्यायालय का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय के जुड़े न्यायालय कार्यालयों एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय, जिला विधिज्ञ संघ तथा लायर्स हाल का निरीक्षण किया

विज्ञापन

हाजीपुर. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय के जुड़े न्यायालय कार्यालयों एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, द्वितीय श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय, जिला विधिज्ञ संघ तथा लायर्स हाल का निरीक्षण किया. इस दौरान इन्होंने साफ-सफाई किये जाने को लेकर कड़ा निर्देश दिया. इस औचक निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदित्य पांडेय, राजीव रंजन सिंह, नवीन कुमार ठाकुर, प्रधान लिपिक रजनीश कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा, नाजिर अनिकेत आनन्द, नायब नाजिर संजीत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के प्रधान लिपिक नीतेश कुमार तथा डीएसए विशाल कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन