हाजीपुर : महुआ में मंदिर से दानपेटी और कीमती वर्तनों की चोरी, जांच कर रही पुलिस
हरपुर दुर्गा मंदिर, जहां से हुई चोरी.
महुआ के दुर्गा मंदिर में ₹20 हजार की चोरी हो गई. चोर दानपेटी और पूजा के बर्तन ले गए. पुलिस को अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है.
Temple Theft : महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर ओस्ती चौक स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर से दान पेटी, तांबे के पूजा-पाठ के बर्तन, लोटा, थाली, गगरी समेत करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी के अनुसार, दान पेटी में करीब तीन से चार हजार रुपये नकद थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. वहीं, महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है.आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
इससे पहले हाजीपुर में मंदिरों को बनाया गया निशाना
हाजीपुर और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया है. उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार सितंबर में अब तक कम-से-कम दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं. 10 सितंबर की रात काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर स्थित श्री राधा-कृष्ण महाराज ठाकुरबाड़ी से नकदी, माइक्रोफोन, पंखा और अन्य सामान चोरी कर लिये गये. इसके बाद 19 सितंबर को बिदुपुर बाजार स्थित महावीर मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दानपेटी से चढ़ावा चोरी कर लिया. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए