मेला देखने गये चालक का ई-रिक्शा चोरी, कालीघाट के पास सड़क किनारे खड़ा था टोटो
थाना पहुंचा पीड़ित रिक्शा चालक | Prabhat Khabar Network
महुआ के कालीघाट में मेला देखने गए एक गरीब ई-रिक्शा चालक का टोटो चोरी हो गया. उसने कर्ज लेकर यह वाहन खरीदा था और अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राय गांव स्थित कालीघाट के समीप से ई-रिक्शा टोटो चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पीड़ित चालक ने महुआ थाना को दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मेला देखने गये थे चालक
जानकारी के अनुसार मझिया निवासी महेश साह अपनी ई-रिक्शा मयूरी से भाड़ा लेकर महुआ कालीघाट में आयोजित गणपति महोत्सव मेला देखने पहुंचे थे. वाहन पार्किंग में भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी कर दी और मेला देखने चले गये.
मेला देखने के बाद जब वह वापस लौटे तो सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित चालक तत्काल महुआ थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
कर्ज लेकर खरीदा था ई-रिक्शा
पीड़ित चालक महेश साह ने बताया कि वह गरीब परिवार से आते हैं. उन्होंने कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा था और उसे चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. वाहन चोरी हो जाने के बाद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है.
वाहन बरामद करने की मांग
पीड़ित चालक ने महुआ पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गया ई-रिक्शा बरामद करने और घटना में शामिल चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए