आवास योजना के लाभुकों को जल्द भुगतान, हाजीपुर में सभी वार्डों में फॉगिंग का भी निर्णय

Updated:
विज्ञापन

स्थायी समिति की बैठक मे शामिल सभापति व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर नगर परिषद की बैठक में शहरवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को जल्द भुगतान मिलेगा, सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग होगी और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत की जाएगी.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर नगर परिषद सभागार में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई. इसमें शहरवासियों से जुड़ी आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान कराने, नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराने और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत व रखरखाव सुनिश्चित करने पर सहमति बनी.

विज्ञापन

पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगा आवास योजना का भुगतान

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रथम, 0.1 और 0.2 से संबंधित सभी पात्र आवेदकों एवं लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए संबंधित विभाग को नगर परिषद के माध्यम से आवश्यक पत्र भेजने पर सहमति बनी, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके.

सभी वार्डों में होगी फॉगिंग

मानसून के बाद मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही एंटी-लार्वा दवा का भी छिड़काव कराया जाएगा. वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर गली-मोहल्लों के साथ ही अंदरूनी इलाकों तक फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराने पर जोर दिया गया.

सार्वजनिक शौचालयों की होगी मरम्मत

बैठक में सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव को लेकर भी निर्णय लिया गया. जिन शौचालयों की सैराट बंदोबस्ती हो चुकी है, उनके संबंधित टेंडरधारियों को पत्र भेजकर मरम्मत और रखरखाव का कार्य कराया जाएगा. वहीं, जिन शौचालयों का टेंडर नहीं हुआ है, उनकी साफ-सफाई, मरम्मत और नियमित देखरेख नगर परिषद द्वारा सुनिश्चित की जाएगी.

जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं

सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान कराने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय किया जाएगा. सभी वार्डों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव के साथ सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा. जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में नगर परिषद के पदाधिकारी समेत सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन