hajipur news. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गंज के पास हुई घटना, मृतक लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी दुखित पासवान का 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया है

विज्ञापन

हाजीपुर

. लालगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी. मृतक लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी दुखित पासवान का 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया गया है. किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस संबंध में मृतक के चाचा सन्यासी पासवान ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे के करीब उसका भतीजा सन्नी कुमार बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान मथुरापुर गंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. बताया गया कि ठोकर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना लालगंज थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोर की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन रेफरल अस्पताल पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दो भाई में बड़ा था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन