सोनपुर रेल मंडल में टिकट जांच, 2294 यात्री पकड़े गये; रेलवे को मिला 20.88 लाख वसूला

Updated:
विज्ञापन

टिकट जांच के दौरान टीटीई | Prabhat Khabar Network

सोनपुर रेल मंडल ने मेगा टिकट जांच अभियान चलाकर 2294 बिना टिकट यात्रियों से 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। रेलवे ने वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील की।

विज्ञापन

Hajipur News : सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में सोमवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. डीआरएम अमित सरन के निर्देश पर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया समेत कई स्टेशनों पर विशेष जांच की गयी. अभियान में टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

2294 यात्रियों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करते 2294 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से रेलवे ने 20 लाख 88 हजार 890 रुपये का राजस्व वसूला. जांच के दौरान ट्रेनों में भी यात्रियों के टिकट की सघन जांच की गयी.

अगस्त में 34 हजार मामलों से तीन करोड़ राजस्व

रेल मंडल के अनुसार अगस्त में 24 अगस्त तक टिकट जांच अभियान के दौरान करीब 34 हजार मामलों का निपटारा किया जा चुका है. इससे रेलवे को करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.

वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सोनपुर मंडल ने टिकट जांच से जुड़े 3 लाख 22 हजार 200 मामलों में कार्रवाई की है. इन मामलों से रेलवे को 24 करोड़ 57 लाख 70 हजार रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ है.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें. बिना टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाती है. अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन