महुआ में 11 हजार वोल्ट हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती

Author Dilip kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

छह वर्षीय बालक का झुलसा हुआ हाथ

Hajipur electrocution accident: महुआ के भोरहा गांव में बुधवार सुबह एक 6 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से झुलस गया. ग्रामीणों की सतर्कता और बिजली कट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया. घायल बालक का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Hajipur electrocution accident: महुआ थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बुधवार की सुबह एक छह वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से झुलस गया. घायल बालक को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों की सूझबूझ और संयोगवश बिजली लाइन कट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भोरहा गांव निवासी परमेश्वर राय का छह वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार बुधवार की सुबह अपने घर की छत पर गया था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. बालक का हाथ जैसे ही बिजली के तार से स्पर्श हुआ, उसी समय संयोगवश बिजली लाइन कट गई. इससे एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस घटना में बालक का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया.

पहले भी टूटकर छत पर गिर चुका है बिजली का तार

घटना के बाद परिजनों ने बालक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ग्रामीण प्रविंद कुमार ने बताया कि इससे पहले भी हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर घर की छत पर गिर चुका है. इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. उन्होंने विभाग से तत्काल कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

जेई बोले- घटना की जानकारी नहीं मिली

इस संबंध में मिर्जानगर के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) मो. साबिर हुसैन ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बिजली विभाग से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से हाई वोल्टेज तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने और आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन