हाजीपुर में रालोमो का शिक्षक दिवस कार्यक्रम, रामफल मंडल के सम्मान में डाक टिकट पर जताया आभार
कार्यक्रम में शामिल रालोमो के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर हाजीपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान पार्टी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबू जगदेव प्रसाद के सामाजिक संघर्षों को याद किया. रामफल मंडल के सम्मान में जारी डाक टिकट पर भी आभार व्यक्त किया गया.
Teacher's Day: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर हाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला अध्यक्ष लालदेव राम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देश के महान शिक्षाविद, भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया.
आपके शहर में
बाबू जगदेव प्रसाद के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में बिहार लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत को भी याद किया गया. पार्टी नेताओं ने उनके सामाजिक संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

रामफल मंडल के सम्मान में डाक टिकट जारी होने पर जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल के सम्मान में केंद्र सरकार द्वारा स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया. पटना में 23 अगस्त को रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट का अनावरण किया गया था.
पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पहल से स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल के सम्मान में डाक टिकट जारी होना गौरव की बात है. इससे उनके संघर्ष, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को व्यापक पहचान मिली है.
पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री संजीव राम, संगठन मंत्री रियाउद्दीन अहमद, प्रदेश प्रवक्ता बजेंद्र कुमार पप्पू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव उमेश कुशवाहा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रो. भोला प्रसाद सिंह, जिला सचिव रणधीर सिंह सहित रामसोगारथ सिंह, विनोद पटेल, अकील देव सिंह, नरेश कुमार कुशवाहा, अरमान रहमानी, राजेश बिहारी पासवान, संजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, लड्डू, कोषाध्यक्ष सरोज जी, अजय कुशवाहा, अशोक राम, मुकेश कुमार, मुरलीधर सिंह और मुकेश सिंह मौजूद रहे. कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए