हाजीपुर: देसरी में आरओबी की मांग को लेकर अनशन खत्म, डीआरएम को पत्र भेजने की पहल

Updated:
विज्ञापन

देसरी रेलवे फाटक पर लगा जाम का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के देसरी में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त हो गई. एसडीओ ने डीआरएम को पत्र लिखकर समपार पर आरओबी निर्माण का अनुरोध किया है. इससे जाम और आपातकालीन सेवाओं में बाधा खत्म होगी.

विज्ञापन

Hajipur News : देसरी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों की ओर से चलायी जा रही भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त हो गयी. प्रदर्शनकारी बीते शुक्रवार से अपनी लंबित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. डीसीएलआर, बीडीओ और सीओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया.

विज्ञापन

डीआरएम को भेजा गया पत्र

इसी बीच महनार एसडीओ अंकित कुमार ने देसरी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम, सोनपुर को पत्र भेजा है. पत्र में देसरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे समपार संख्या-37/ए को अत्यंत व्यस्त रेल-सड़क क्रॉसिंग बताया गया है.

बार-बार बंद होता है रेलवे फाटक

एसडीओ ने पत्र में कहा है कि इस समपार से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं, व्यवसायी और वाहन गुजरते हैं. ट्रेनों की अधिक आवाजाही के कारण समपार बार-बार बंद रहता है. इससे देसरी बाजार और संपर्क मार्गों पर घंटों यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है.

आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित

पत्र में कहा गया है कि समपार के लगातार बंद रहने से एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन वाहनों के परिचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न होती है. इससे स्थानीय लोगों में असंतोष की स्थिति बनी रहती है. आरओबी बनने से यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी.

पहले भी हो चुका है पत्राचार

एसडीओ ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है. पूर्व में भी इस परियोजना को लेकर व्यवहार्यता सर्वेक्षण, सामान्य व्यवस्था आरेख और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है.

जनहित में आरओबी निर्माण की मांग

एसडीओ ने डीआरएम से देसरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित समपार संख्या-37/ए पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने का अनुरोध किया है. प्रशासन का मानना है कि आरओबी के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रेलवे फाटक के कारण लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन