स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं ने निकाली तिरंगा रैली,भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये
तिरंगा रैली के दौरान छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हाजीपुर के लावापुर स्कूल के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा इलाका।
Hajipur News : हाजीपुर. वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर महनार के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली. रैली को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
भारत माता की जय के नारों से गूंजा इलाका
रैली स्काउट एवं गाइड के नोडल शिक्षक जीतेंद्र नाथ और रैली प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई. छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरे. रैली के दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और पंद्रह अगस्त अमर रहे जैसे नारे लगाते रहे. इससे पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना रहा.
स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
रैली में अशद अंसारी, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार सुमन, संजय कुमार राउत, मेनका कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे. स्काउट वर्ग से उत्तम कुमार, आयुष कुमार, यूराज कुमार, मंतोष कुमार, शुभम कुमार और रोहित कुमार ने हिस्सा लिया. वहीं गाइड वर्ग से खुशी कुमारी, रानी कुमारी, आंचल कुमारी, सपना कुमारी और आयुषी कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











