सारथी पोर्टल पर 212 किसानों का पंजीकरण कराया गया
Updated:
विज्ञापन
-फोटो-20- कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक व किसान | Prabhat Khabar Network
केवीके हरिहरपुर ने किसान सारथी पोर्टल पर 212 किसानों का पंजीकरण कराया। जानें कैसे यह ऐप किसानों को वैज्ञानिकों से जोड़कर कृषि समस्याओं का समाधान देगा।
विज्ञापन
-फोटो-20- कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक व किसान
हाजीपुर. आइसीएआर सीएसआर कॉन्क्लेव 2026 के अवसर पर केवीके हरिहरपुर द्वारा किसान सारथी पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण व रियल-टाइम फीडबैक सिस्टम के अंतर्गत लाइव पोल का सफलतापूर्वक आयोजन किया. वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ अनिल कुमार सिंह के दिशानिर्देश में यह अभियान केवीके परिसर के साथ-साथ भगवानपुर प्रखंड के मरीचा राम, हाजीपुर के सिंदुआरी, वैशाली के चिंतामणिपुर व बिदुपुर के अन्य गांवों में चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 212 किसानों का किसान सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया और सभी किसानों ने लाइव पोल में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की. इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक कुमारी नम्रता, डॉ कविता वर्मा और डॉ जोना डाखो ने किसानों के मोबाइल फोन में किसान सारथी एप डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण कराया और लाइव पोल की प्रक्रिया पूरी करायी. साथ ही किसानों को किसान सारथी एप के उपयोग व इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गयी. वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि किसान सारथी एप के माध्यम से वे सीधे केवीके के वैज्ञानिकों से जुड़कर अपनी फसल, कीट और रोग प्रबंधन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, प्रसंस्करण और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्राप्त कर सकते है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किसानों को समय पर तकनीकी सलाह एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा. कार्यक्रम के सफल संचालन में इशिता सिंह, रिचा श्रीवास्तव अंशुमान द्विवेदी रमाकांत एवं सोनू का महत्वपूर्ण योगदान रहा. केवीके ने सभी किसानों से किसान सारथी ऐप का नियमित उपयोग करने तथा वैज्ञानिक सलाह का लाभ उठाकर आधुनिक एवं लाभकारी कृषि अपनाने का आग्रह किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन