वैशाली में सहयोग शिविरों का आयोजन, डीएम ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Author Kaif ahmed|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
फोटो -2- सहयोग शिविर में डीएम  | Prabhat Khabar Network

सहयोग शिविर में डीएम

बिहार के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने जन समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Hajipur News: बिहार सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के अनुरूप मंगलवार को वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी ने भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत शाहमियाँ रोहुआ पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली.

नन्हीं परी कार्यक्रम के तहत बालिका को दिया गया उपहार

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित "नन्हीं परी" कार्यक्रम के तहत एक बालिका को उपहार प्रदान किया गया. वहीं गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म निभाते हुए उन्हें पोषण किट भी उपलब्ध कराई गई. इसके अतिरिक्त पात्र लाभुकों के बीच जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्वीकृतियां एवं लाभ वितरित किए गए.

टीबी के प्रति जागरूक रहने की अपील

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं और चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार नियमित दवाओं का सेवन करें. उन्होंने लोगों से समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया.

समय-सीमा के भीतर आवेदनों के निष्पादन के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन