ePaper

hajipur news. जाफराबाद टोंक दियारा में देसी शराब की 11 भट्ठियां पुलिस ने की ध्वस्त

Updated at : 17 Mar 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. जाफराबाद टोंक दियारा में देसी शराब की 11 भट्ठियां पुलिस ने की ध्वस्त

रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को जाफराबाद टोंक दियारा में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया, इस दौरान करीब 26 हजार लीटर कच्चा जावा को विनष्ट कर दिया गया

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को जाफराबाद टोंक दियारा में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने नदी किनारे संचालित देसी शराब की 11 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से करीब 26 हजार लीटर कच्चा जावा को विनष्ट कर दिया गया. इस दौरान पुलिस ने देसी शराब बनाने वाले उपकरण व ड्रम आदि को आग लगाकर नष्ट कर दिया. हालांकि इस अभियान के दौरान शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जाफराबाद टोंक दियारा में गंगा नदी किनारे देसी शराब की भट्ठियों का संचालन किया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह करीब 8 बजे से दोपहर दो बजे तक दियारा इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान नदी किनारे झाड़ियों की ओट में छिप कर चलायी जा रही देसी शराब की 11 भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही करीब 26 हजार लीटर कच्चा जावा को विनष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरणों को आग लगाकर जला दिया गया. उन्होंने कहा कि नदी किनारे देशी शराब भट्ठियों का संचालन करने वाले तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन