हाजीपुर : सूर्य घर योजना के लाभुक बढ़ाने पर जोर, राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी भी होगी तेज

Updated:
विज्ञापन

पीडीएस डीलरो के साथ बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी

महनार में एसडीओ ने पीएम सूर्य घर योजना और राशन दुकानों पर ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana : महनार प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अंकित कुमार ने की. अधिकारियों ने योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने और उन्हें योजना की जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी देने पर जोर

बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रचार-प्रसार और इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया.

राशन दुकानों पर ई-केवाईसी की भी हुई समीक्षा

बैठक में राशन दुकानों पर लाभुकों की ई-केवाईसी की स्थिति की भी समीक्षा की गई. एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली और शेष लाभुकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा करने का निर्देश

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए. बैठक में बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक पुष्पक कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन