हाजीपुर: महुआ में मोबाइल दुकान का ताला काटकर की चोरी, नगद समेत कई फोन ले गये
चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network
महुआ के कन्हौली बाजार में चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद और कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Hajipur Crime News : हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली से चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद समेत कई सामानों की चोरी कर ली. इसकी सूचना थाना को दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोरों ने कन्हौली बाजार स्थित मां दुर्गा मोबाइल दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे गए एक लाख 18 हजार नकद के साथ ही एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, 15 नया मोबाइल फोन तथा 10 पुराना रिपयरिंग का मोबाइल फोन की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार शेशांक कुमार ने इसकी लिखित आवेदन थाना को दिया है. आवेदन मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गस्ती पुलिस प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार को घटनास्थल पर भेजा. जहां पहुंची पुलिस पीड़ित दुकानदार तथा आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
