hajipur news. बाइक सवार बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर होमियोपैथी डॉक्टर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. बाइक सवार बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर होमियोपैथी डॉक्टर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

बरांटी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक पर बुधवार की देर रात हुई घटना, डॉक्टर के गले में लगने के बाद गोली हो गयी आर-पार

विज्ञापन

हाजीपुर. बरांटी थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने एक होमियोपैथिक चिकित्सक को क्लिनिक में घुस कर गोली मार कर फरार हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में घायल चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गले से गोली निकालने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. चिकित्सक को गले में एक गोली लगी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात आठ बजे के करीब सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव निवासी होमियोपैथी चिकित्सक अखिलेश सिंह मदारपुर चौक स्थित क्लीनिक पर बैठे थे. इसी दौरान क्लीनिक पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना बरांटी थाना की पुलिस तथा परिजनों को को दी. सूचना मिलते ही परिजन क्लिनिक पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला तथा सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस संबंध में बरांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मदारपुर चौक स्थित एक क्लिनिक में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार कर घायल कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन