वैशाली: महुआ में 14 जुलाई को चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप

Author Dileep kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

hajipur power cut : महुआ में मंगलवार को 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से तैयारी करने की अपील की है.

विज्ञापन

hajipur power cut : महुआ में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत विभाग ने जारी की है.

विज्ञापन

33 केवी लाइन की होगी कटाई-छंटाई

विद्युत विभाग के अनुसार, सलहा पावर ग्रिड से महुआ सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए पेड़-पौधों की कटाई एवं छंटाई का कार्य किया जाएगा. इसके लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सलहा ग्रिड से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

इस दौरान महुआ सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

शहरी क्षेत्रों में रोटेशन पर मिलेगी बिजली

महुआ के कनीय अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर शहरी फीडरों में पिरोई फीडर से रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो.

उपभोक्ताओं से तैयारी करने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मंगलवार सुबह 9 बजे से पहले पेयजल का पर्याप्त भंडारण कर लें और बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन