प्रत्येक बूथ पर आज और कल लगेगा महाचुनाव पाठशाला, मतदाताओं को दी जायेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के लक्ष्य को हासिल करने के जिला प्रशासन मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
हाजीपुर. लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के लक्ष्य को हासिल करने के जिला प्रशासन मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधा की जानकारी देने के लिए 6 और 7 मई को महा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया है. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले महा चुनाव पाठशाला के आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके लिए बीएलओ के साथ प्रखंड पंचायत स्तरीय कर्मियों, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, किसान सलाहकार, विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक, तालिमि मर्कज आदि को संबद्ध करते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है. सभी बीडीओ-सीओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षीय पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, बीएलओ के साथ उपस्थित रहकर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया, निर्वाचकों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. सभी कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ्स अपने वरीय पदाधिकारी के माध्यम से स्वीप ग्रुप में भेजने का भी निर्देश दिया गया है. प्रखंड के वरीय पदाधिकारी इस कार्यक्रम की मॉनीटरिंग करेंगे.
मतदाताओं की सुविधा का मतदान केंद्रों पर रखा जायेगा विशेष ख्याल
प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित होने वाले महाचुनाव पाठशाला में पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विचार-विमर्श करने के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सभी सुविधा जैसे पीडब्लूडी के लिए, महिलाओं के लिए, वृद्धजनों के लिए वोटर हेल्प लाइन एप, पीडब्लूडी एप, 12डी फार्म की जानकारी एवं मतदान के वैकल्पिक दस्तावेज, वोटर गाइड एवं पीडब्लूडी मतदाता के गाइड व मतदान की तिथि तथा समय की जानकारी दी जायेगी. साथ ही मतदान केंद्रों पर धूप से बचाव के लिए शेड, शीतल पेयजल, बिजली पंखा, रैंप आदि न्यूतम सुविधा की उपलब्धता की जानकारी मतदाताओं को दी जायेगी और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




