वैशाली : पातेपुर के श्रीराम जानकी मठ पहुंचे पर्यटन मंत्री, बोले-पर्यटक स्थल घोषित करने का करूंगा पूरा प्रयास

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

पातेपुर के अतिप्राचीन श्री राम जानकी मठ में आयोजित झूलनोत्सव में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पहुंचे. उन्होंने मठ को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

पातेपुर के अतिप्राचीन श्री राम जानकी मठ में आयोजित पांच दिवसीय झूलनोत्सव के तीसरे दिन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं पीएचइडी विभाग के मंत्री संजय सिंह शामिल पहुंचे. इस दौरान मठाधीश बाबा विश्व मोहन दास जी महाराज ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों मंत्रियों ने मंदिर के राज पुरोहित पंडित देवेंद्र झा के वैदिक मंगलाचरण एवं मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं प्रभु का झूला झूलाया. इस दौरान काफी संख्या में साधू संतों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे.

फोटो -52- भगवान को झूला झुलाते महंथ | Prabhat Khabar Network
भगवान को झूला झुलाते महंथ | Prabhat Khabar Network

मठ को पर्यटन मानचित्र पर लाने का हरसंभव प्रयास होगा-केदार प्रसाद गुप्ता

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अति प्राचीन श्री राम जानकी मठ में आकर काफी शांति एवं प्रफुल्लित एहसास हुआ है. उन्होंने कहा कि श्री राम जानकी मठ को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. मैं अपने विभागीय अधिकारियों के साथ जल्द ही समीक्षा बैठक करुंगा. यदि यह प्राचीन स्थल पर्यटन विभाग का मापदंड पूरा करता है तो निश्चित तौर पर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा.

मंत्री के साकारात्मक आश्वासन के बाद स्थानीय क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है. इस दौरान महंत श्रीकांत शरण दास, लेवढन मठ के महंत अमित गोस्वामी, बहुआरा और कोआही मठ के महंत स्वामी दयानंद दास, मुख्य पार्षद सनोज पासवान, पंडित अभिराम झा, विजय कुमार झा, कुंदन शर्मा, बजरंग दल के राजू सिंह, मृत्युंजय कुमार ठाकुर समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन