हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा, ट्रैफिक थाना में तैनात दो महिला होमगार्ड जवान घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल होमगार्ड महिला जवान | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में ड्यूटी पर जा रही दो महिला होमगार्ड की स्कूटी को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग स्थित सुल्तानपुर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी. घटना में स्कूटी सवार दोनों महिला होमगार्ड जवानों गंभीर रूप से घायल हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल महिला जवान सराय थाना क्षेत्र के युसुफपुर निवासी शिव बच्चन की पुत्री अनु कुमारी तथा बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी हरिशंकर सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी है. वर्तमान में दोनों ट्रैफिक थाना में तैनात है. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए है. दोनों को खतरे से बाहर बताया गया है.

ड्यूटी पर आने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि दोनों महिला होमगार्ड जवान की नियुक्ति लगभग एक वर्ष पहले हुई थी. दोनों की ड्यूटी गांधी चौक पर लगी थी. गुरुवार की सुबह दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर गांधी चौक के पास अपनी ड्यूटी पर आ रही थी. इसी दौरान सुल्तानपुर मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

एक कर्मी अनु कुमारी का सिर फट गया, वहीं दूसरी कर्मी प्रियंका कुमारी का पैर फ्रैक्चर हो गया. वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने ऑटो को किया जब्त, चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद घायल महिला जवान के पिता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर बिना वैध कागजात के ऑटो और ई-रिक्शा का बेरोकटोक संचालन हो रहा है. चालकों की लापरवाही और मनमानी के कारण इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अनियंत्रित वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाए और दोषी चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन