हाजीपुर और सोनपुर के बीच चलती ट्रेन से मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, युवक ट्रेन से गिरा, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur Train Mobile Snatching : हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड पर एक बार फिर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात सामने आई है. जौहरी बाजार के पास चलती ट्रेन से बदमाशों ने एक यात्री का मोबाइल छीन लिया. छीना-झपटी के दौरान यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Hajipur Train Mobile Snatching : (अभिषेक कुमार) हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड पर एक बार फिर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात सामने आई है. जौहरी बाजार के पास चलती ट्रेन से बदमाशों ने एक यात्री का मोबाइल छीन लिया. छीना-झपटी के दौरान यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Vaishali News : चलती ट्रेन में वारदात से मचा हड़कंप

हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जौहरी बाजार के पास बुधवार दोपहर चलती ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया. अचानक हुई छीना-झपटी में यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

Hajipur News : स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी. रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

समस्तीपुर लौट रहा था युवक

घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रदीप मुखिया के पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपनी मां और भाई के साथ गुजरात से अपने पैतृक घर लौट रहा था. उसके पिता का पिछले वर्ष बीमारी से निधन हो गया था और परिवार पीएफ की राशि से जुड़े काम के लिए समस्तीपुर जा रहा था.

सोनपुर रेल पुल पार करते ही झपट लिया मोबाइल

परिजनों के अनुसार जैसे ही ट्रेन जगजीवन रेल पुल पार कर जौहरी बाजार के पास पहुंची, पहले से रेल लाइन के किनारे घात लगाए बदमाशों ने चलती ट्रेन से शिव कुमार का मोबाइल झपट लिया. मोबाइल बचाने की कोशिश में वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

मां और भाई हाजीपुर स्टेशन पर उतरे

हादसे की जानकारी मिलते ही शिव कुमार की मां और भाई हाजीपुर जंक्शन पर उतर गए और सीधे सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है.

रेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जौहरी बाजार के आसपास चलती ट्रेनों से मोबाइल छीनने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं. इसके बावजूद इस संवेदनशील इलाके में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और नियमित गश्त नहीं होने से रेल यात्रियों में भय का माहौल है. लोगों ने रेलवे प्रशासन और रेल पुलिस से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : गोपालगंज में WhatsApp हैक कर सरकारी डॉक्टर के नाम पर 40 हजार की साइबर ठगी, एजेंट बन दोबारा मांगे पैसे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन