हाजीपुर में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Hajipur News: वैशाली जिले के देसरी क्षेत्र में एनएच-122बी पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर-महनार पथ एनएच-122बी पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है.

छठी समारोह से लौट रहे थे दोनों युवक

मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर जंगलिया टोला निवासी सुरेश पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान राज कुमार पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सकिन्द्र कुमार के रूप में की गई है.

परिजनों के अनुसार दोनों युवक चांदपुरा में रिश्तेदार के यहां आयोजित छठी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

बिलट चौक के पास हुआ हादसा

रात में महनार लौटने के दौरान जैसे ही दोनों युवक चांदपुरा थाना क्षेत्र के बिलट चौक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही सुमन कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं सकिन्द्र कुमार का इलाज जारी है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सुमन कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया. उधर चांदपुरा थाना पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन