ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से सूख गये दर्जनों एकड़ में लगे केले के पौधे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 10:31 PM
कृषि फीडर के एक ट्रांसफॉर्मर जल जाने की कीमत सदर क्षेत्र के दर्जनों केला उत्पादक किसानों को भारी क्षति उठाकर चुकानी पड़ रही है. सदर प्रखंड के चंद्रालय गांव में बीते चार मई को कृषि फीडर द्वारा संचालित विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल गया.
हाजीपुर. कृषि फीडर के एक ट्रांसफॉर्मर जल जाने की कीमत सदर क्षेत्र के दर्जनों केला उत्पादक किसानों को भारी क्षति उठाकर चुकानी पड़ रही है. सदर प्रखंड के चंद्रालय गांव में बीते चार मई को कृषि फीडर द्वारा संचालित विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल गया. जले ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदले जाने के कारण दर्जनों एकड़ में केले की फसल सिंचाई के अभाव में जल गयी है. किसानों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद लाइनमैन रामनरेश प्रसाद ने विभाग के वरीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजी, लेकिन सहायक अभियंता और अभियंता ग्रामीण ने कोई सुधि नहीं ली. अधिकारियों की अनदेखी के चलते ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं गया, जिसके कारण पचासों एकड़ में लगी केले की फसल बर्बाद हो गयी. इस इलाके में मुख्य रूप से केले की खेती होती है. यहां के किसान परिवारों की जीविका केले की खेती पर निर्भर है. खेतों में केले के पेड़ जल जाने के कारण किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है. प्रभावित किसानों में रामचंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, रघुवंश पांडेय, राजन पांडेय, नीरज पांडेय, संजय तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, दिनेश राय, श्यामजी राय, राम एकवाल राय आदि शामिल हैं. इन किसानों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के पदाधिकारी को आवेदन देकर जले ट्रांसफॉर्मर को यथाशीघ्र बदलने की गुहार लगायी गयी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










