हाजीपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 47 पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, सही आंकड़े जुटाने का आदेश

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल अधिकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल अधिकारी

Hajipur Census 2027 : वैशाली जिले के हाजीपुर में आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला परिषद सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए 47 क्षेत्रीय पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में आंकड़ों के सटीक संकलन और सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Hajipur Census 2027 : वैशाली जिले के हाजीपुर में आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला परिषद सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में आंकड़ों के सटीक संकलन और सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 47 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रशिक्षण के दौरान शहरी चार्ज के अंतर्गत लालगंज, गोरौल, पातेपुर, महुआ, जंदाहा, हाजीपुर और महनार नगर क्षेत्र के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हुए. इसके साथ ही गोरौल प्रखंड के 27 और राजापाकर प्रखंड के 13 क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कुल 47 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संबंधित सभी चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

डेटा संकलन और सत्यापन की दी गई विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण का कुशल संचालन जनगणना निदेशालय के जिला नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव और सहायक नोडल पदाधिकारी उत्पल कुमार ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रपत्रों के संधारण और प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सांख्यिकीय और गैर-सांख्यिकीय सूचनाओं के सही संग्रहण पर विशेष बल दिया.

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आह्वान

कार्यक्रम में अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अजीत कुमार और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रवण रजक भी मौजूद रहे. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से क्षेत्रीय कार्य के दौरान निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की अपील की. पदाधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध डेटा संकलन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है.

जिला पदाधिकारी ने शुद्ध आंकड़े जुटाने पर दिया जोर

जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है. संकलित आंकड़े पूरी तरह से शुद्ध, प्रामाणिक और समयबद्ध होने चाहिए. उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से भाग लेने और निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया है.

Also Read : हाजीपुर: महुआ में 20 दिन बाद चालू हुआ नल-जल योजना, जानिए कैसे सुलझा मानदेय विवाद


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन