बीपीएस कॉलेज देसरी में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिविर, छात्रों ने रखीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

छात्र छात्राओं से संवाद करते प्राचार्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीपीएस कॉलेज देसरी में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिविर का आयोजन. छात्रों ने रखीं शैक्षणिक व आधारभूत समस्याएं, कॉलेज प्रशासन ने समाधान का भरोसा दिया. छात्रवृत्ति, नामांकन, डिजिटल सेवाओं की जानकारी.

विज्ञापन

student issues college: बीपीएस कॉलेज देसरी में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिविर के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने की. संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी शैक्षणिक एवं आधारभूत समस्याओं को मंच के माध्यम से कॉलेज प्रशासन के सामने रखा.

विज्ञापन

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिविर में छात्रों की समस्याओं पर हुआ संवाद

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, नामांकन प्रक्रिया, परीक्षा फॉर्म और डिजिटल पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना था. इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को अधिकारियों के सामने रखा तथा उनके समाधान को लेकर जानकारी प्राप्त की.

छात्र और कॉलेज प्रशासन के बीच सेतु बनेगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन हमेशा छात्र हित में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में काम करेगा.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता है.

छात्रवृत्ति और नामांकन समेत डिजिटल सेवाओं की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने तथा कॉलेज से संबंधित विभिन्न डिजिटल सेवाओं और पोर्टल के इस्तेमाल की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रियाओं को समझने और उनका लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया.

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के सामने रखीं अपनी समस्याएं

संवाद कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक और आधारभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखा. कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया.

अंग्रेजी विभाग के प्रो डॉ. शंभूनाथ राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कॉलेज की धरोहर हैं. आपकी छोटी-से-छोटी समस्या हमारी जिम्मेदारी है. पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लास को लेकर जो बातें आई हैं, उस पर विभाग स्तर पर काम शुरू किया जाएगा. पोर्टल का उद्देश्य ही कि समाधान में पारदर्शिता रहे.संचालन कर रहे नोडल शिक्षक डॉ चंद्रभूषण सिंह शशि ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने का मंच है. शिक्षक और छात्र के बीच सीधा संवाद ही बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाता है.

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने भी अपनी बात खुलकर रखी. बीए सेमेस्टर 4 की छात्रा श्वेता ने कहा कि पुस्तकालय में अखबार की कमी है, हर मुख्य समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाए. जबकि कुछ छात्रों ने पेयजल और शौचालय की साफ-सफाई का मुद्दा उठाया. एक छात्र ने परीक्षा फॉर्म भरने के समय पोर्टल में तकनीकी समस्या आने की शिकायत की. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. कई छात्रों ने स्मार्ट क्लास और वाई-फाई की सुविधा को और बेहतर करने की मांग की. संवाद कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी समेत प्रो हरिशंकर सिंह, प्रो अमरेश श्रीवास्तव, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉ नीलम, डॉ अंजू सिंह, डॉ अमृता मजूमदार, डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रो रणविजय सिंह आदि ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन