देश से विदेश तक छाया हाजीपुर का मालभोग केला, पीएम मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति को दिया खास उपहार

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर के प्रसिद्ध केले की तस्वीर

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम को बिहार के हाजीपुर का प्रसिद्ध मालभोग केला भेंट किया. इससे वैशाली जिले के किसानों और स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है.

विज्ञापन

Bihar News: (अहमद की रिपोर्ट )वैशाली जिले के लिए यह गर्व का क्षण है. हाजीपुर के मालभोग केले को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम को विशेष उपहार के रूप में हाजीपुर का मालभोग केला भेंट किया. प्रधानमंत्री की इस पहल को बिहार के स्थानीय उत्पादों और किसानों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है.

भारत-वियतनाम संबंधों के बीच खास उपहार

इन दिनों वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम भारत के राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, कृषि, तकनीक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय परंपरा और स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाजीपुर के मालभोग केले को विशेष उपहार के तौर पर शामिल किया.

स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर है मालभोग केला

हाजीपुर का मालभोग केला अपने स्वाद, खुशबू और पौष्टिकता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. गंगा और गंडक के मैदानी इलाकों की उपजाऊ मिट्टी में उगने वाला यह केला वैशाली जिले की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा माना जाता है. जिले के हजारों किसान इसकी खेती से जुड़े हुए हैं और यही उनकी आय का मुख्य स्रोत भी है.

रामाशीष चौक बना आकर्षण का केंद्र

हाजीपुर का रामाशीष चौक, जिसे गेटवे ऑफ नॉर्थ बिहार कहा जाता है. जो अपनी विशाल केले की प्रतिमा के लिए भी प्रसिद्ध है. यह प्रतिमा शहर की पहचान बन चुकी है और बाहर से आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है.

किसानों और व्यापारियों में खुशी का माहौल

प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मालभोग केले को महत्व दिए जाने के बाद किसानों और व्यापारियों में उत्साह बढ़ गया है. लोगों को उम्मीद है कि इससे हाजीपुर के केले की राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में मांग बढ़ेगी. जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि यह वैशाली के किसानों की मेहनत का सम्मान है और इससे जिले के कृषि उत्पादों को नई पहचान मिलेगी.

Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन