वैशाली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 10 लाख के जेवरात उड़ाए, CCTV हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Feb 2026 8:59 PM
वैशाली में ज्वेलरी शॉप में लूट
Bihar Crime News: वैशाली में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी लूट ने सनसनी फैला दी है. हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने शटर गिराकर करीब 10 लाख के जेवरात लूटे. सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी साथ ले गए.
Bihar Crime News: (कैफ अहमद, हाजीपुर) वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. गुरुवार की शाम हाजीपुर के वैशाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए.
मां दुर्गा ज्वेलर्स को बनाया निशाना
घटना जतकौली चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स एंड वर्तनालय की है. शाम करीब 4:30 बजे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी दुकान में घुसे. अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने शटर गिरा दिया और दुकान को अंदर से बंद कर लिया.
हथियार के बल पर दुकानदार और स्टाफ बंधक
शटर गिराने के बाद अपराधियों ने हथियार दिखाकर दुकानदार और सभी स्टाफ को बंधक बना लिया. करीब 15 मिनट तक दुकान के अंदर लूटपाट होती रही. इस दौरान बदमाश पूरी तरह बेखौफ नजर आए.
10 लाख के जेवरात और नकदी लूटी
दुकानदार के अनुसार अपराधी करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. जाते समय बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क और दुकानदार का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके.
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पुलिस ने लूट की पुष्टि की
सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद लूटे गए हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.
पहले भी इसी तरीके से हो चुकी है लूट
इस घटना की शैली पिछले महीने मदरना चौक स्थित एक अन्य ज्वेलरी दुकान में हुई लूट से मिलती-जुलती बताई जा रही है. उस मामले में भी बाइक सवार अपराधी दिनदहाड़े दुकान में घुसे थे. शटर बंद कर लोगों को बंधक बनाया था और लूट कर फरार हो गए थे.
एक ही गिरोह की आशंका
स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों घटनाओं को संभवतः एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
Also Read: बाप-दादा के नाम जमीन? चिंता खत्म… वंशावली से बनेगी फार्मर ID, बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










