वैशाली में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़ व लोगों को समझाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, जंदाहा निवासी युवक की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल। परिजनों ने किया सड़क जाम।

विज्ञापन

Hajipur Road Accident : वैशाली जिले बिदुपुर के कच्ची दरगाह सिक्स लेन मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची बिदुपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी साबरी आलम के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सोहेल करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था. वह दूसरे राज्य में पंचर की दुकान चलाता था. उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी.

पति की घटनास्थल पर मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों के अनुसार सोहेल अपनी पत्नी के साथ बाइक से पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान सिक्स लेन पर विपरीत दिशा से रॉन्ग साइड में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और सोहेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

परिजनों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिक्स लेन पर सड़क जाम कर दिया.

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला के इलाज की निगरानी की जा रही है. अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन