वैशाली में मवेशी बेचकर लौट रहे बाप-बेटे से लूट की कोशिश, विरोध पर पिता के सिर में मारी गोली; बेटा भी घायल
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
वैशाली जिले में अपराधियों ने पैसे छीनने के दौरान एक मवेशी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर व्यवसायी के सिर में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जबकि अपराधी मौके से फरार हो गए।
Hajipur Crime News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के पातेपुर रोड में मंगलवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने पैसे छीनने के दौरान एक मवेशी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में पिता की मौत हो गयी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देकर अपराधी पैस छीनकर फरार हो गये. अपराधियों ने व्यवसायी का पीछा कर नहर के पास उसे घेरा और पैसे छीनने लगे. विरोध करने पर पिता के सिर में गोली मार दी.
आपके शहर में
आंखोंदेखी : नहर के पास घेरकर दो गोली मारी
जानकारी के अनुसार, घायल पुत्र ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने कुछ दूरी से पीछा कर रहे थे. पातेपुर रोड में नहर के पास अपराधियों ने रोक लिया और पैसे छीनने लगे. जब हमलोग इसका विरोध किये तो बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. एक गोली पिता के सिर में लग गयी. गोली लगते ही पिता सड़क पर गिर गये. और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. अपराधियों ने दो गोलियां चलायीं.
सड़क पर पड़ा रहा शव, खून के धब्बे से सनसनी
घटना के बाद व्यवसायी का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा रहा. सिर से निकले खून के कारण सड़क पर कुछ दूरी तक खून के धब्बे बन गये. दिनदहाड़े हुई हत्या से आसपास के ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गये. गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
थानाध्यक्ष से नहीं हो सका संपर्क
घटना के संबंध में महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. पुलिस के स्तर से घटना की आधिकारिक पुष्टि और मृतक की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
Also Read : हाजीपुर के इस पंचायत में जीविका सुधा बिक्री केंद्र शुरू, अब महिलाओं को गांव में ही मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए