वैशाली: रजासन दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन आरोपित पहुंचे जेल

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फौजी और उसके पिता की हत्या के मामले में एक और नामजद आरोपी मिथुन कुमार को हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के साथ अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं.

विज्ञापन

Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फौजी और उसके पिता की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान वशिष्ठ राय के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

हाजीपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार फरार चल रहे मिथुन कुमार को हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से लगातार छापेमारी कर रही थी.

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस पहले ही एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस की कार्रवाई में अब तक कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

नौ लोगों को बनाया गया था नामजद

मृतक की पत्नी के बयान पर बिदुपुर थाने में इस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है. विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन