ePaper

hajipur news. शॉर्ट सर्किट से बसंता जहानाबाद में 19 घर जलकर राख

Updated at : 30 Mar 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. शॉर्ट सर्किट से बसंता जहानाबाद में 19 घर जलकर राख

तेज हवा के कारण तेजी से फैली आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सीओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

लालगंज नगर. लालगंज थाना क्षेत्र की बसंता जहानाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित सहनी टोला गांव में रविवार की दोपहर भीषण अगलगी की घटना में 19 घर जलकर राख हो गये. घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है. अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में घरों में रखा अनाज, कपड़े, गहने और नगद रुपये जलकर खाक हो गये. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार रविवार करी दोपहर बसंता जहानाबाद पंचायत के वार्ड 13 स्थित सहनी टोला में लोग खाना खाकर सो रहे थे. तभी अचानक एक फूस के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. तेज हवा के झोंके की वजह से आग तेजी से फैल गयी और आसपास के 19 फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लालगंज पुलिस और सीओ को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पल भर में खुले आसमान के नीचे आ गये पीड़ित परिवार

अगलगी की घटना से प्रभावित लोगों में हरदयाल सहनी, राहुल सहनी, रामजीवन सहनी, धीरज सहनी, लखी सहनी, श्याम दयाल सहनी, सूरज सहनी, दीपक सहनी, महेंद्र सहनी, विदेशी सहनी, अशर्फी सहनी, राजेंद्र सहनी, मिंटू सहनी, भिखारी सहनी, शैली देवी, भुलाई सहनी, संजीत सहनी समेत अन्य लोग शामिल हैं. वे सभी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. अगलगी की इस घटना में घर के अंदर रखा कपड़े, गहने, रुपये और अनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना के बाद अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस संबंध में लालगंज अंचल अधिकारी स्मृति साहनी और नाजिर टुनटुन सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है. अग्निपीड़ित परिवारों को राहत के रूप में पॉलीथिन और चेक वितरित किया जायेगा. साथ ही खाद्यान्न की भी व्यवस्था की जाएगी. प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा प्रशासन की ओर से दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन