मोतिहारी में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बकाया वसूली करने गये थे ढाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2023 4:18 PM
मोतिहारी में अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. कारोबारी का शव सड़क किनारे खेत से बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना चिरैया थाना क्षेत्र के बेला-मीरपुर सड़क मार्ग की है.
मोतिहारी. मोतिहारी में अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. कारोबारी का शव सड़क किनारे खेत से बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना चिरैया थाना क्षेत्र के बेला-मीरपुर सड़क मार्ग की है. मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के थोक किराना कारोबारी चंद्रभूषण प्रसाद के रूप में की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.
घटना के बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी शनिवार की देर शाम बकाया पैसा वसूलने के लिए ढाका गये हुए थे. काफी देर बीत जाने के बाद जब चंद्रभूषण प्रसाद वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को शंका हुई. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसी बीच, चिरैया थाना क्षेत्र में एक शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली. शव मिलने की जानकारी के बाद पकड़ीदयाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद किराना कारोबारी के परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने शव की शिनाख्त की. शव किराना कारोबारी चंद्रभूषण प्रसाद की ही थी. कारोबारी का शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गयी. आशंका जतायी जा रही है कि बकाया पैसा वसूलने के बाद कारोबारी वापस पकड़ीदयाल लौट रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










