होली पर बिहार में सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल इतने दिनों तक रहेंगे बंद, जल्द निपटाएं जरूरी काम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Mar 2025 1:04 PM
Holi 2025 holiday in bihar
Holi 2025 Holiday In Bihar: बिहार में होली की छुट्टियों का असर सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों पर साफ दिखेगा. इस बार 14, 15 और 16 मार्च को लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा. जिससे सरकारी कर्मियों और बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है.
Holi 2025 Holiday In Bihar: बिहार में होली को लेकर इस बार छुट्टियों की बहार है. सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 मार्च को छुट्टी रहेगी. ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी सरकारी या बैंकिंग काम निपटाना है तो 13 मार्च तक का समय है. इसके बाद सीधे 17 मार्च को कार्यालय और बैंक खुलेंगे.
सरकारी दफ्तरों में तीन दिन रहेगा अवकाश
बिहार सरकार के जनवरी 2025 में जारी कैलेंडर के मुताबिक 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी. जबकि 16 मार्च को रविवार होने के कारण दफ्तर बंद रहेंगे. यानी, सरकारी कर्मियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा.
बैंककर्मियों को भी मिली राहत
बैंककर्मियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है. 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी होगी, लेकिन 15 मार्च को तीसरा शनिवार होने के बावजूद बैंक बंद रहेंगे. इससे बिहार के सभी बैंक लगातार तीन दिन (14, 15 और 16 मार्च) तक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक से जुड़ा कोई भी काम 13 मार्च तक निपटा लेना बेहतर होगा.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
सरकारी स्कूलों में भी रहेगा तीन दिन अवकाश
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी 14 से 16 मार्च तक छुट्टी रहेगी. हालांकि, 13 मार्च को होलिका दहन के दिन स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन परीक्षा नहीं होगी.शिक्षकों को स्कूल आना होगा, लेकिन छात्रों को अवकाश मिलेगा. अगर आपको सरकारी दफ्तर, बैंक या स्कूल से जुड़ा कोई काम करवाना है, तो 13 मार्च तक का समय बचा है. उसके बाद लगातार तीन दिनों की छुट्टियों के कारण सभी सेवाएं बाधित रहेंगी और 17 मार्च से ही सामान्य कामकाज शुरू होगा.
Also Read: आरा पुलिस के एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात की मौत, भाग रहे छोटू मिश्रा को पुलिस ने मारी थी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










