गोपालगंज : नवोदय विद्यालय में गूंजा सेवा और अनुशासन का संदेश, विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर छात्रों ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj World Scout Scarf Day : गोपालगंज के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सेवा और अनुशासन का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Gopalganj World Scout Scarf Day : गोपालगंज के उचकगांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारा और विश्व एकता जैसे स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल्यों को मजबूत करना था.

विज्ञापन

प्रार्थना और स्काउट प्रतिज्ञा के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और स्काउट प्रतिज्ञा के साथ हुई. विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स ने गर्व के साथ स्काउट स्कार्फ धारण कर वैश्विक एकजुटता का संदेश दिया. इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला.

स्कार्फ को बताया सेवा और समर्पण का प्रतीक

स्काउट मास्टर डॉ. संतोष कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया. वहीं गाइड कैप्टन एस. के. चौरसिया ने कहा कि स्काउट स्कार्फ केवल वर्दी का हिस्सा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और मानवता का प्रतीक है.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिए प्रेरक संदेश

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है, जो भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का लिया संकल्प

समारोह के अंत में सभी स्काउट्स और गाइड्स ने सदाचार, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया. उप-प्राचार्य सुदेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा.

Also Read : गोपालगंज के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-कुक आहार, टीएचआर बदला, जानिए नया नियम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन