गोपालगंज के विजयीपुर में युवक पर हमला, मां-बेटी से भी मारपीट; तीन आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक
गोपालगंज के विजयीपुर में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन से भी मारपीट की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Mother-Daughter Beaten: विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुदामचक गांव में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर जब उसकी मां और बहन आरोपितों से पूछताछ करने पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल करने का आरोप है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.
आपके शहर में
घटना के संबंध में पीड़ित मैमुल नेशा ने विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने अपने ही गांव के मोनू शेख, रेहाना खातून, आरिफ शेख और वारिस शेख पर बेटे के साथ मारपीट कर घायल करने, बीच-बचाव करने पहुंची मां-बेटी के साथ भी मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
सुदामचक चौराहे पर रोककर मारपीट का आरोप
बताया जाता है कि युवक भोरे से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सुदामचक चौराहे पर गांव के आरोपितों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां और बहन जब मामले की जानकारी लेने पहुंचीं, तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गयी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.
तीन आरोपित गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही विजयीपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. पीड़ित के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपितों में मोनू शेख, आरिफ शेख और वारिस शेख शामिल हैं. पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद रविवार को न्यायालय भेज दिया. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए